ग्राम प्रधान कैसे बने ? | gram prdhan | gram panchayat | gram sarpanch

 ग्राम प्रधान कैसे बने

ग्राम प्रधान




हमारा देश गांवो का देश है ,जो की एक कृषि प्रधान देश है ,हमारे देश की बहुत बड़ी आबादी आज भी गांव में रहती है ,इसलिए सरकार द्वारा गांव में प्रसाशनिक पंहुच बनने और ग्रामीण तक सरकारी संसाधन और विकास योजनायें पहुँचाने के लिए पंचायती राज्य व्यवस्था की गयी है ,जिसमे ग्राम प्रधान महत्वपूर्ण कड़ी है | जो  गांव के लोगो की सेवा करता है |
ग्राम प्रधान बनने के लिए आपको जन कल्याण के कार्य करने होंगे , जैसे वर्तमान में लोगो को इम्युनिटी क्षमता बढ़ाने के बारे में बताये |
आपको लोगो के सुख-दुःख में बराबर साथ रहना होगा , आपको अपने गांव में लोकप्रिय होना होगा , इसके लिए आपको अच्छे कार्य करने होंगे ,जैसे रोग के प्रति लोगो को जागरूक करना  उसके बाद आप ग्राम प्रधान का चुनाव में भाग लेकर ,ग्राम प्रधान बन सकते है |

इसे भी पढ़े :-Best branded jeans for men

महतवपूर्ण बिंदु 

1 -  ग्राम प्रधान  
2 - ग्राम प्रधान का चुनाव कैसे होता है 
3 - ग्राम प्रधान बनने की योग्यता 
4 - ग्राम प्रधान के कार्य 
5 - ग्राम प्रधान की सेलरी 
6  - ग्राम प्रधान के लिए शपथ 
7 - ग्राम प्रधान के लिए आयु 

ग्राम प्रधान 

ग्राम प्रधान या सरपंच का चुनाव गांव की जनता द्वारा किया जाता है ,यह पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत होता है ,एक ग्राम प्रधान को १००० की जनसंख्या पर चुना जाता है |
 
इसे भी पढ़े :-Best cotton t-shirt under 500

ग्राम प्रधान  का चुनाव कैसे होता है 

ग्राम प्रधान


ग्राम प्रधान या सरपंच का चुनाव प्रत्येक पांच  वर्ष में होता है ,इसके लिए पहले राज्य सरकार स्वीकृति प्रदान कराती है ,जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ग्राम प्रधान चुनाव की घोसणा करता है ,उसके बाद आचार संघिता लागु हो जाती है ,इस घोसणा में एक समय सारणी जारी की जाती है ,जिसमे परचा दाखिल करने ,नाम वापस लेने और मतदान की तिथि और मतगणना की तारीख का उलेख होता है ,
परचा दाखिले के बाद प्रत्यासी को चुनाव चिह्न मिलता है ,
प्रत्यासी गांव में वोट मांगता है और मतदान के दिन गांव के लोग वोट देते है ,मतदान पूरा होने के बाद मतदान गड़ना  तिथि को वोट गिने जाते है जिस प्रत्यासी को सबसे आधिक वोट मिलते है उसे विजयी घोषित किया जाता है , और  निर्वाचन अधिकारी जीते हुई प्रत्यासी को प्रमाण पत्र प्रदान करता है |

इसे भी पढ़े :- Shri hanuman chalisha hindi me

ग्राम प्रधान बनने की योग्यता

1 . ग्राम प्रधान या सरपंच बनने के लिए आपको उसी गांव में रहना अनिवार्य है , अर्थात आपका निवास उसी ग्राम पंचायत में हो ,
2 . कुछ राज्यों में ग्राम प्रधान बनने की योग्यता आठ्वीं या दसवीं परीक्षा पास  है , जैसे - हरियाणा में दसवी पास है ,महिला के लिए आठ्वीं पास है |
3 . ग्राम प्रधान बनने के लिए 21 वर्ष की उम्र होनी चाहिए |

ग्राम प्रधान के कार्य

1 . ग्राम प्रधान गांव के सभी विकास कार्यो को करता है ,
2 . ग्राम प्रधान गांव में सभी सरकारी योजनाओ का लाभ सभी ग्रामवासी तक पहुँचाने का कार्य करता है |
3 . ग्राम प्रधान गांव के स्कूल ,सड़क ,बिजिली ,पानी आदि की समस्या को उच्च आधिकारी के समक्ष रख कर उसका निवारण कराता  है| 

ग्राम प्रधान की सेलरी

सभी राज्यों में ग्राम प्रधान का वेतन अलग - अलग होता है, जैसे उत्तर  प्रदेश में ३५०० रुपया निर्धारित किया गया है ,और ग्राम प्रधान को १५००० रुपया प्रत्येक माह के लिए अलग से अन्य खर्च के दिया जाता है | 

ग्राम प्रधान के लिए सपथ 

प्रधान चुनाव में जीते हुए प्रत्यासी को पीठासीन आधिकारी या ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा सपथ दिलाई जाती है , उसके बाद प्रत्यासी ग्राम प्रधान का पद ग्रहण कर सकता है,

note--  इस आर्टिकल के बारे में कोई सुझाव हो तो प्लीज  कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करे ,


1 comment: